सिंगरौली की बेटी पूजा साहू ने रचा इतिहास, MPPSC में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Udaipur Times, Singrauli, Madhya Pradesh News : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक इन इतिहास जरूर रचते है, आज हम बात करने जा रहे है ऐसी ही लड़की की इसकी कहाँ आपको खूब प्रेरित करने वाली है, हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली पूजा साहू की।
पूजा साहू ने MPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सफलता हासिल की है। उन्होंने समाजशास्त्र विषय में यह उपलब्धि हासिल की। जवाहर नवोदय विद्यालय, चुरहट की छात्रा रहीं पूजा साहू ने अपनी सफलता से बैरदह और सिंगरौली का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
पूजा साहू प्रारंभ से ही मेहनती, लगनशील एवं प्रतिभावान छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, चुरहट से प्राप्त की। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद साहू, बरगवां (सरई) ने बेटी की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता देते हुए उन्हें निरंतर प्रोत्साहन एवं उचित मार्गदर्शन दिया।
वर्ष 2016 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा साहू का TCS में कैंपस चयन हुआ था, लेकिन उन्होंने नौकरी ज्वाइन करने के बजाय आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को अपना लक्ष्य बनाया।