उदयपुर 4 नवंबर 2025। ज़िले में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत आज मंगलवार से हो गई है। जिले की सातों विधानसभाओं में 1936 BLO घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। बीएलओ मतदाताओं से सबसे पहले यह पूछ रहे हैं कि वर्ष 2002 में उन्होंने किस मतदान केंद्र पर वोट दिया था। इसके बाद उस केंद्र की मतदाता सूची से नाम मिलान किया जा रहा है और फिर गणना प्रपत्र भरवाया जा रहा है।
अभियान के पहले दिन कई बीएलओ को लोगों को प्रक्रिया समझाने में ही काफी समय लग गया। कई मतदाताओं को इस नए अभियान के बारे में जानकारी ही नहीं थी। कुछ ऐसे मतदाता भी मिले जिनका नाम पिछले पांच से सात साल में ही वोटर लिस्ट में जुड़ा है, लेकिन वर्ष 2002 में उनके दादा या पिता का नाम किस केंद्र पर था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
वहीं कई ऐसे मतदाता भी थे जिन्हें अपने परिवार के पुराने मतदान केंद्र की जानकारी थी, इसलिए उनका गणना प्रपत्र तुरंत भरवा लिया गया। बीएलओ पहले दिन कई जगह अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही वे क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं की भी मदद ले रहे हैं ताकि वे अन्य लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में समझा सकें।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal