Sirsa News : सिरसा जिले में CIA इंचार्ज सस्पेंड, लगे ये गंभीर आरोप ?

 | 
Sirsa News : सिरसा जिले में CIA इंचार्ज सस्पेंड, लगे ये गंभीर आरोप ? 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसा जिले में डबवाली CIA इंचार्ज राजपाल को नशा बरामदगी मामले में निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल होने की खबरें हैं, लेकिन अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजपाल पर आरोप है कि उन्होंने एक शराब ठेकेदार के कार्यालय में नशीला पदार्थ रखवाया था। बाद में डबवाली पुलिस की एक टीम ने इसे बरामद किया। इसके बाद उस नशीले पदार्थ को वापस हटाने के आरोप भी सामने आए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, यह मामला एक पुलिसकर्मी द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए राजपाल को निलंबित कर दिया गया। Haryana News

मेरे खिलाफ षड़यंत्र

मिली जानकारी के अनुसार, निलंबित CIA इंचार्ज राजपाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ एक षड्यंत्र है और उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने मामले की एसआईटी (विशेष जांच दल) से जांच कराने की मांग की है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, राजपाल ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता हवलदार पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी झूठी शिकायतें देने के आरोपों का सामना कर चुका है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, राजपाल ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई है। उन्होंने कहा कि यदि उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच करवाई जाती है तो सच्चाई सामने आ जाएगी। साथ ही, उन्होंने शराब ठेकेदार से किसी भी प्रकार के संबंध होने से इनकार किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News