Sirsa News : सिरसा के नाथुसरी चोपटा से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी
| May 15, 2026, 09:59 IST
Udaipur Times, Haryana News : नाथुसरी चोपटा से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा ने बस सेवा की शुरू। यह बस यहां से प्रतिदिन सुबह 4:50 बजे बाया सिरसा होकर चलेगी वह दोपहर 12:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी तथा यह बस चंडीगढ़ से नाथूसरी चोपटा के लिए वापसी 12:55 पर चलेगी।
यह बस नाथुसरी चोपटा शाम को 8:20 पहुंचेगी।
इस अवसर पर जिला महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा, भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा, कृष्ण शाहपुरिया, नाथूसरी कला सरपंच रीटा कासनिया, नीकुराम फौजी, पंचायत सदस्य प्रेम मेहता, मागेराम सहु, सुरेंद्र बेनिवाल, सुरेश शर्मा, मेनपाल शेरडिया, प्रहलाद माखोसरानी, विनोद गिगोरानी, मदनलाल, साहबराम, राजेश, सतवीर जागडा, जगत पाल कासनीया सहित अनेक गणमान्य जन इस अवसर पर उपस्थित थे।
