हरियाणा में सिरसा SP की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया लाइन हाजिर
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में रानियां थाना प्रभारी (SHO) गुरविन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब उनकी जगह एडिशनल SHO SI मल सिंह को कार्यभार सौंपा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थायी थाना प्रभारी की नियुक्ति के आदेश जारी नहीं हुए हैं। ये कार्रवाई आज सोमवार को सिरसा SP की ओर से की गई हैं। Haryana News
सूत्रों की मानें तो यह मामला रानियां हलके में संत नगर में नशे से हुई मौत से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि संत नगर में एक युवक की नशे से मौत हो गई थी। इसी मामले में परिजनों की ओर से CM ऑफिस में शिकायत भेजी गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की गई। Haryana News
जानकारी के अनुसार, उस समय परिजनों की ओर से मृतक के बारे में न सूचना दी गई और न ही पोस्टमार्टम करवाया गया। आरोप ये है कि युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। इस बारे में परिजनों ने बाद में चर्चा की तो यह मामला सरकार तक जा पहुंचा। Haryana News
वहीं, पुलिस का कहना है कि पहले मृतक के परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। अगर सूचना मिलती तो कार्रवाई करते। अब एसआई गुरविंदर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
