सीसारमा 4 फीट चली, पिछोला में आया 4 फिट पानी
उदयपुर 15 अगस्त 2019, झीलों की नगरी में स्वंत्रता दिवस और राखी के अवसर पर आज सुबह से ही बादल भी अपने मेहर बरसा रहे है। पिछले दो तीन तक खामोश रहने के बाद कल रात से बरसात का दौर पुनः शुरू हुआ। आज सुबह भी शहर के रुक रुक कर कहीं तेज़ तो कहीं रिमझिम बरखा का दौर जारी रहा।

कल रात से शुरू हुई बरसात के कारण सीसारमा के पिछोला झील में पानी की आवक बनी रही है। पिछले सप्ताहांत में हुई वर्षा के बाद सीसारमा चैनल से पिछोला में आवक होने से पिछोला के जलस्तर में लगभग चार फिट की वृद्धि हुई है। देवास क्षेत्र से नान्देश्वर चैनल से होते हुए अभी भी सीसारमा चैनल से चार फिट के करीब पानी की आवक बनी हुई है। जिससे पिछोला झील के भरने की उम्मीद बनी हुई है।