राखी पर बहनों को मिलेगा बीमा योजना का तोहफा

रक्षाबंधन पर बहिनों को उनके भविष्य की सुरक्षा के प्रतीकरुप में बीमा पॉलिसी को बतौर उपहार सौंपा जाएगा।

 | 

रक्षाबंधन पर बहिनों को उनके भविष्य की सुरक्षा के प्रतीकरुप में बीमा पॉलिसी को बतौर उपहार सौंपा जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई बीमाा योजना के तहत बहनों को पॉलिसी का उपहार देने के लिए 26 अगस्त को उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अर्जुनलाल मीणा के आतिथ्य में मसारों की ओबरी (ऋषभदेव) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर पर एक समारोह का आयोजन होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बहनों को पोलिसी का उपहार सौंपकर प्रधानमंत्री की इस महत्वकांक्षी योजना का श्रीगणेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस योजना में 12 रुपये वार्षिक प्रिमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा सुरक्षा देने का प्रावधान है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरकार की महती योजना में चयनित महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News