हरियाणा में बैठ अमेरिका के लोगों को चुना ! एक साथ 21 ठग गिरफ्तार
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है। हाल में पंचकूला साइबर थाना पुलिस सेक्टर-2 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मार्केट स्थित एक कार्यालय में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट को पकड़ा है।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही चार मुख्य आरोपी भी पकड़े गए है।
खबरों की माने तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 मार्केट में स्थित एक कार्यालय से विदेशी नागरिकों, विशेषकर अमेरिका के लोगों को निशाना बनाकर साइबर ठगी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार देर रात साइबर थाना टीम ने छापा मारा।
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान नवदीप, अक्षय टिक्कू, रजा और अंकुर कपूर को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है । खबरों से मिली जानकारी के अनुसार जैसा की पता चला है कि पुलिस ने जांच के दौरान मौके से 19 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 11.30 लाख रुपये नकद, 3 वॉकी-टॉकी, 16 हेडसेट, 2 वाई-फाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, 3 पीओएस मशीनें और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
जांच में आया सामने ?
पुलिस द्वारा की गई इस प्रारंभिक जांच में पता चला है की आरोपी खुद को अमेजन कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों को बहला फुसलाकर उनकी तमाम जानकारियाँ इक्कठी करके बाद में उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है और जांच कर रही है की इस रैकेट ने कितने विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की है।
