धरने पर बैठे तरवाडी का अनशन तुडवाया
सांतुडी बस्ती में विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे मन्नालाल तरवाडी को आज अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद यासीन पठान ने जूस पिलाकर अनशन तुडवाया।

सांतुडी बस्ती में विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे मन्नालाल तरवाडी को आज अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद यासीन पठान ने जूस पिलाकर अनशन तुडवाया।
पठान ने बताया कि मन्नालाल तरवाडी सांतोडी बस्ती में सडक, पानी, बिजली एवं बस्तीवासियों को पट्टे देने को लेकर गत दो दिनों से अनशन पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि मन्नालाल तरवाडी से बातचीत की गई तथा उनकी समस्याओं पर कार्यवाही करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को तत्काल मौके पर भेजा गया।
पट्टों सहित कॉलोनी में अन्य विकास कार्यों के संबंध में तत्काल नगर विकास प्रन्यास के सचिव को निर्देशित किया गया। पट्टों सहित कॉलोनी में अन्य विकास कार्यों के संबंध में तत्काल नगर विकास प्रन्यास के सचिव को निर्देशित किया गया।
इन बस्तीवासी की मदद को शिव दल मेवाड मनीष मेहता, अर्जुन तरवाडी एवं अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी परिषद् के जिला अध्यक्ष देवकिशन राठौड तथा महेन्द्र सिंह चौहान, विकास, दीपक तरवाडी आदि मौजूद थे।