पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के मामले में छह गिरफ्तार

उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने पर लक्ष्मण लाल उर्फ़ लच्छू मीणा ने नाथूलाल मीणा को पत्थर मरकर लहूलुहान कर दिया था। उक्त घटना का बदला लेने की नियत से नाथूलाल मीणा ने अपने चार पांच साथियो के साथ लाठी और पत्थर से हमला कर मारपीट की जिससे लक्ष्मण मीणा गंभीर घायल हो गया था। दौराने

 | 

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के मामले में छह गिरफ्तार

उदयपुर 18 जून 2019, उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने पर लक्ष्मण लाल उर्फ़ लच्छू मीणा ने नाथूलाल मीणा को पत्थर मरकर लहूलुहान कर दिया था। उक्त घटना का बदला लेने की नियत से नाथूलाल मीणा ने अपने चार पांच साथियो के साथ लाठी और पत्थर से हमला कर मारपीट की जिससे लक्ष्मण मीणा गंभीर घायल हो गया था।

दौराने इलाज लक्ष्मण मीणा की ऋषभदेव के अस्पताल में मृत्यु हो गई। जिससे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए नाथूलाल समेत पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ऋषभदेव पुलिस थानाधिकारी पुरणसिंह राजपुरोहित ने बताया की मृतक की पत्नी ललिता देवी की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नामजद अभियुक्त नाथूलाल मीणा पिता संग्राम मीणा निवासी कागदर मांडवा फला बोबला, राजू उर्फ़ राजकुमार पिता संग्राम मीणा निवासी कागदर मांडवा फला बोबला, नरेश कुमार मीणा पिता मणजी मीणा निवासी निवासी कागदर मांडवा फला नला घाटा, पवन मीणा पिता मणजी मीणा निवासी निवासी कागदर मांडवा फला नला घाटा, राजेंद्र मीणा पिता गोविन्द मीणा निवासी निवासी कागदर मांडवा फला बोबला, विकेश मीणा पिता रामा मीणा निवासी कागदर को गिरफ्तार किया गया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News