Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी और करनाल की छह कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। इनमें रेवाड़ी के कोसली की पेट्रोल पंप कॉलोनी, फ्लाईओवर भाकली-2 व नाथेड़ा रोड पर हैप्पी कॉलेज के पास की कॉलोनी शामिल हैं।
वहीं, करनाल जिले के इंद्री की बजाज कॉलोनी फेज-2, किसान कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी को भी नियमित किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कॉलोनियां नियमित होने के बाद यहां विकास व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।