हिरण मगरी में कबाड़ की दूकान में आग लगने से छह दुकाने जलकर ख़ाक

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरण मगरी के बप्पा रावल कॉलोनी में मुरलीभाई सिंधी के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग जब लगी तब लोग नींद में थे। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जलने से वहां धमाके की आवाज से आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू में नहीं आती देख उन्होंने पुलिस व दमकल को सूचना दी। करीब आधे घंटे में पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां वहां पहुंच गई। दो दमकलों से आग काबू में नहीं आती देख तीन और दमकल मंगवाई गई। छह दमकलों ने चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम की छह दुकानें खाक हो गईं।

 | 

शहर के हिरण मगरी में बप्पा रावल कॉलोनी में कबाड़ की छह दुकानों में भीषण आग लग गई। आग से दुकानें जल कर खाक हो गईं जिससे लाखों का नुकसान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए छह दमकलों ने चार घंटे से अधिक समय तक मशक्क्त करके बुझाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरण मगरी के बप्पा रावल कॉलोनी में मुरलीभाई सिंधी के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग जब लगी तब लोग नींद में थे। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जलने से वहां धमाके की आवाज से आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू में नहीं आती देख उन्होंने पुलिस व दमकल को सूचना दी। करीब आधे घंटे में पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां वहां पहुंच गई। दो दमकलों से आग काबू में नहीं आती देख तीन और दमकल मंगवाई गई। छह दमकलों ने चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम की छह दुकानें खाक हो गईं।

हिरण मगरी में कबाड़ की दूकान में आग लगने से छह दुकाने जलकर ख़ाक

गोदाम के मालिक के रिश्तेदारों ने बताया कि आग से करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानों में दीपावली पर निकला कबाड़ भरा था। इसमें प्लास्टिक, लोहे, कागज व अन्य सामान था। आग से सामान धू-धू कर जलने लगा। प्रशासन व पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। आग एक दुकान में लगी और फिर सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News