पैलेस में छह दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक प्रदर्शनी

स्थानीय सिटी पैलेस परिसर के सभा शिरोमणी के दरीखाने में सोमवार से शुरू हुई छह दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के पांचवे दिन शुक्रवार को देशी-विदेशी सैलानियों सहित स्थानीय पुस्तक प्रेमियों ने उदयपुर एवं मेवाड़ के इतिहास से भरपूर पुस्तकों को सराहा। पुस्तक प्रदर्शनी का समापन शनिवार को होगा।

 | 
पैलेस में छह दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक प्रदर्शनी स्थानीय सिटी पैलेस परिसर के सभा शिरोमणी के दरीखाने में सोमवार से शुरू हुई छह दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के पांचवे दिन शुक्रवार को देशी-विदेशी सैलानियों सहित स्थानीय पुस्तक प्रेमियों ने उदयपुर एवं मेवाड़ के इतिहास से भरपूर पुस्तकों को सराहा। पुस्तक प्रदर्शनी का समापन शनिवार को होगा। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आऊवा ने बताया कि मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धर्म, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गई है। शुक्रवार को प्रदर्शनी के पांचवे दिन पैलेस में आए पर्यटकों एवं शहर के पुस्तक प्रेमियों ने पुस्तकें खरीदीं। शुक्रवार को वृद्ध जनों ने भी पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम में सभा शिरोमणि का दरीखाना में प्रात: 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक चल रही है। इस प्रदर्शनी में पुस्तकप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर रोड़ की तरफ बनी बड़ी पोल की तरफ से होगा। प्रदर्शनी का समापन शनिवार को होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News