अष्टान्हिाका महापर्व सिद्धचक्र महामण्डल विधान का छठा दिन

स्वर्ग जाने की सीढिय़ां धर्म से शुरू होती है। जो धर्मव्रतों का पालन करते हैं, समाधिपूर्वक मरण करते हैं वे अवश्य ही स्वर्ग में प्रवेश करते हैं। उक्त विचार आचार्य शान्तिसागरजी महाराज ने हुमड़ भवन में श्रीसिद्धचक्र महामण्डल विधान के छठे दिन आयोजित धर्मसभा में उपस्थित श्रावकों के सम्मुख व्यक्त किये।

 | 

आचार्यश्री ने कहा कि मनुष्य की समस्या यह है कि वह समझता कम और समझाता ज्यादा है। इसीलिए वह उलझता ज्यादा है और सुलझता कम है। अपने वो नहीं होते जो हमारे मरने के बाद हमें रोने आते हैं, बल्कि अपने वो होते हैं जो हमें रोता देख स्वयं ही रो पड़ते हैं। अर्थात हमारे दु:ख को अपना दु:ख समझे और कंधे से कंधा मिला कर हमारा साथ देते हैं। अगर हम देव शास्त्र और गुरू का सहारा ले लें तो फिर हमें दुनिया में किसी के सहारे की आवश्यकता नहीं। हमें हमेशा देव गुरू और शास्त्र के आगे नतमस्तक होना चाहिये। मनुष्य को अगर आगे बढऩा है तो सोच को छोटा नहीं बल्कि बड़ा रखना पड़ेगा। धर्मसभा के दौरान चम्पालाल जोधावत एवं कनकमल मुण्डलिया ने पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

चातुर्मास कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सेठ शान्तिलाल नागदा ने बताया कि अचार्य शान्तसागरजी महाराज के संघ सानिध्य में 11 जुलाई शुक्रवार प्रात: 6 बजे 1008 मंगल कलशों से वर्षा की कामना के लिए जिनेन्द्र भगवान का पंचामृत अभिषेक, महा शान्तिधारा, श्रीसिद्धचक्र महामण्डल विधान के दौरान पूजा- अर्चना और अघ्र्य समर्पण किये जाएंगे।

चातुर्मास मंगलकलश स्थापना आज: नागदा ने बताया कि आचार्य विपुल सागरजी महाराज एवं मासोउपासी मुनि रवि सागरजी महाराज का चातुर्मास मंगलकलश स्थापना समारोह 11 जुलाई शुक्रवार को सायंकाल 7.30 बजे श्री दिगम्बर जैन पाश्र्वनाथ मन्दिर (बीस पंथ आमनाय) मण्डी की नाल उदयपुर में श्री दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News