एस .एल. मंगरूडिया स्मृति लेकसिटी फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

एस .एल. मंगरूडिया स्मृति लेकसिटी फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम शंकरलाल मंगरूडिया साहू स्मृति फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता के पॉचवे दिन हूए चक्रो के पश्चात रेल्वे के विक्रमादित्या कुलकर्णी ने एकल बढ़त बनाए हुए है।

चेस इन लेकसिटी के समन्वयक राजेन्द्र तेली ने बताया कि पॉंचवे दिन के चक्रों का उद्घाटन अमृत कल्याणी, जिला खेल अधिकारी खेलगांव, मयुरध्वज सिंह चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष एम.एल.एस.यु., देवेन्द्र साहु सदस्य जिला क्रीड़ा समिती द्वारा किया गया। मुख्य निर्णायक स्वप्निल बन्सोड़ के अनुसार सातवें चक्र में विक्रमादित्या कुलकर्णी ने अतुल दहाले को हराकर 7 अंक के साथ एकल बढ़त पर है। विनोद शर्मा ने सुमित ग्रोवर, सन्जीत मनोहर, नंदा कुमार के., हिमांशु शर्मा ने सन्नी बेदी, अश्वनी कुमार ग्रोवर ने कार्तिक पी.एम., मरूदास त्रिपाटी ने अविनाश शर्मा, सोनाक्षी राठोड़ ने अयान बेनर्जी को हराया। इसी प्रकार राजस्थान के खिलाडि़यों में नन्द किशोर चन्देल, चन्द्रजीत सिंह राजावत, पल्लव चोधरी ने श्रीनिवास राव. को हराकर उलटफेर किया, दवे कान्तिलाल ने प्रकाश यादव, शेर सिंह ने साहिल धवन, मिलिन्द गावड़े, इसी प्रकार लेकसिटी के नमन पोरवाल, अरूण कटारिया, प्रभव माहेश्वरी, भावेश पण्डियार, सुधाकर, दिव्यांशु बाबेल, साकेत अग्रवाल बढ़त बनाए हुए है।

इसी प्रकार आठवे चक्र में विक्रमादित्या कुलकर्णी ने विनोद आर. शर्मा, जय कुण्डालिया ने अश्वनी कुमार के., राहुल सोरम ने जसप्रित सिंह, दवे कान्तिलाल ने श्रीवास्तव, अक्ष तिवारी ने कर्तव्य, दिलीप दास ने पल्लव चौधरी, आर.एस.रावत ने अंश एम. शाह, प्रशांत कटियार ने कार्तिक पी.एम., वज़ीर अहमद खान ने मित्तल, अंकित पायल ने सन्जीत माण्डरे बढ़त बनाए हुए है। इसी प्रकार राजस्थान के खिलाडि़यों में सोनाक्षी राठोड़, सन्नी बेदी ने अयान बेनर्जी, देवेन्द्र कुमार ने नितयता जैन, पुरूषोतम जोशी ने मुन्ना दास, दवे शिवशंकर ने रोशन नायन शाह को व इसी प्रकार लेकसिटी के खिलाडि़यों में गोतम कटारिया ने सुलेक कुमार, मोनिका साहु ने तन्मय प्रताप सिंह, अरूण कटारिया ने अंकित बिन्जोला को हराकर बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 9:30 बजे व समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह दोपहर 3 बजे होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags