स्मार्ट सिटी बने हेल्थी और सेफ सिटी

ब्रेस्ट कैंसर अवेरनेस अभियान के साथ साथ महिलाओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से मेवाड़ ग्रुप ऑफ कंपनीज के साझे में पूजा सिंयाल शेख द्वारा ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘‘स्त्रीत्व‘‘ के तहत महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं में आजकल असुरक्षा की भावना घर कर गई है अतः उन्हें आत्म निर्भर बनाने और स्वयं सुरक्षित रहने हेतु आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गए।

 | 

स्मार्ट सिटी बने हेल्थी और सेफ सिटी

ब्रेस्ट कैंसर अवेरनेस अभियान के साथ साथ महिलाओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर

मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से मेवाड़ ग्रुप ऑफ कंपनीज के साझे में पूजा सिंयाल शेख द्वारा ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘‘स्त्रीत्व‘‘ के तहत महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं में आजकल असुरक्षा की भावना घर कर गई है अतः उन्हें आत्म निर्भर बनाने और स्वयं सुरक्षित रहने हेतु आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गए।

मोनालिसा कैमरा क्लब की सचिव माधुरी जैन ने बताया कि झील मार्शल आर्ट्स के हरीश सामरिया ने महिलाओं और बेटियों को किसी भी अनहोनी की दशा में स्वयं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है इस पर सारगर्भित बिंदुओं पर प्रकाश भी डाला।

Download the UT App for more news and information

कार्यक्रम में मोनालिसा कैमरा क्लब की अध्यक्षा नम्रता नलवाया, साधना तलेसरा, दीपा साबला, डॉ. कविता जैन, श्वेता जैन, अनिता भाणावत सहित कई सारी महिलाए युवतियां और बेटियां भी उपस्थित थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News