प्रोजेक्ट उत्कर्ष की स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

जिला प्रशासन, माध्यमिक शिक्षा विभाग उदयपुर, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड उदयपुर व मोइनी फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष के स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन विलास में सम्पन्न हुई।

 | 

प्रोजेक्ट उत्कर्ष की स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न जिला प्रशासन, माध्यमिक शिक्षा विभाग उदयपुर, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड उदयपुर व मोइनी फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष के स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन विलास में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला में शिक्षकों को ऑनलाईन पंजीयन, ईमेल आईडी बनाना, ऑनलाइन क्विज एवं आदि ऑनलाइन विषयों से विद्यार्थियों को जोड़ने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र पंचोली ने बताया प्रशिक्षण के माध्यम के शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा। प्रोजेक्ट समन्वयक मोहम्मद रिजवान व यतिश स्वर्णकार ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News