स्मार्ट क्लास से होगी पढ़ाई विद्यापीठ कुल में

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल उदयपुर की कुल संसद की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को विश्वविद्यालय के आईटी सभागार मे कुलाधिपति एच.सी. पारख की मुख्याआतिथ्य में हुईा उन्होंने कहा कि संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में नई उंचाईयांे पर ले जाया जायेगा।

 | 

कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर ने बताया कि कुल संसद मेे सर्व सम्मति से डॉ. देवेन्द्र जौहर को अध्यक्ष एवं भेरूलाल लौहार को सचिव बनाया गया। उन्होने बताया बैठक के विशिष्ठ अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, रजिस्ट्रार प्रो. सी.पी. अग्रवाल थे।

प्रारंभ में कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत करते कहा साधारण सभा की बैठक में विद्यापीठ कुल का वार्षिक बजट 7 करोड़ रू. का पास किया गया तथा आय व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। अजमेर स्थित विजय सिंह पथिक श्रमजीवी महाविद्यालय में नये पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि अजमेर स्थित महाविद्यालय, शिक्षा संकाय, स्कुल को वाईफाई एवं स्मार्ट क्लास से जोडा जायेगा।

समारोह का संचालन कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने किया जबकि धन्यवाद रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने दिया। कुल संसद की बैठक में प्रांे. जी.एम. मेहता, डॉ. मंजू मांडोत, डॉ. संजय बंसल, डॉ. हेमशंकर दाधीच, बी.एल. सोनी, डॉ. दिलिप सिंह चौहान, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, बालकृष्ण शुक्ला, कौशल नागदा, हीरालाल चौबीसा, डॉ. मनीष श्रीमाली, कुंजबाला शर्मा, ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News