स्मार्ट गर्ल क्वीनस् ऑल इण्डिया फीड़े रेटिंग ओपन शतंरज प्रतियोगिता कल से
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में स्मार्ट गर्ल क्वीनस् ऑल इण्डिया फीड़े रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता कल 9 अगस्त से भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी, माॅ कर्मा साहु धाम, डागलियो की मंगरी, सेलिब्रेशन माॅल के सामने होगी।
गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, छतीसगढ की बालिका व महिलाए हिस्सा लेगी
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में स्मार्ट गर्ल क्वीनस् ऑल इण्डिया फीड़े रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता कल 9 अगस्त से भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी, माॅ कर्मा साहु धाम, डागलियो की मंगरी, सेलिब्रेशन माॅल के सामने होगी।
उक्त प्रतियोगिता आज 9 अगस्त से 13 अगस्त तक होगी। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त पाॅंच दिवसीय प्रतियोगिता मे गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटंक, राजस्थान, छतीसगढ की बालिका व महिलायें हिस्सा लेगी।
प्रतियोगिता मे कुल 25 हजार रूपये की ईनामी राशि होगी। 5,000 रूपये, 4,000 रूपये, 3,000 रूपये, 2,500 रूपये, 2,000 रूपये 1,500 सहित प्रथम से दसवें स्थान पर नकद पुरूस्कार व ट्राॅफी व साथ ही अण्डर 10, 15, 19 वर्ग की बालिकाओं को प्रथम व द्वितीय स्थान पर 600 रूपये व 400 रूपये व ट्राॅफी और तृतीय स्थान से पाॅंचवे स्थान पर ट्राॅफी प्रदान की जाएगी।