गिट्स में ‘‘स्मार्ट इण्डिया हैकथाॅन - 2020’’ का आयोजन
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में भारत एवं राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं प्रतिष्ठित कम्पनीज द्वारा प्रायोजित तकनीकी कार्यक्रम ‘‘ स्मार्ट इण्डिया हैकथाॅन - 2020’’ के पहले चरण का आयोजन किया गया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि 24 घण्टे चलने वाले इस ‘‘ स्मार्ट इण्डिया हैकथाॅन - 2020’’ के प्रोग्राम के विद्यार्थी भारत एवं राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों प्रतिष्ठित कम्पनीज एवं देश के बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते हुए देश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।
इस बार गिट्स के ‘‘ स्मार्ट इण्डिया हैकथाॅन’ में इसरों, गोवा सरकार, उत्तराखण्ड सरकार, एच.आर.डी., मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स स्पोर्ट्स सी.डी. के. ग्लोबल जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपनी-अपनी तकनीकी समस्याओं से निराकरण के लिए प्रतिभागियों को भिन्न भिन्न प्रकार की तकनीकी चुनौतियां दी हुई हैं।
कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. मयंक पटेल के अनुसार इस ग्राण्ड फिनाले में 5 हार्डवेयर एवं 7 साॅफ्टवेयर सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया। समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रोजेक्ट्स एवं सुझाव को अंकित सनाढ्य (डायरेक्टर प्रार्थना एसोसिएट, उदयपुर), डाॅ. मनीष श्रीमाली (एसोसिएट प्रोफेसर, राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर) एवं सौरभ पुरोहित (क्लाउड इन्जिनियर एडहाॅक नेटवर्क, जयपुर) द्वारा अवलोकन किया गया।
जजों द्वारा बेस्ट 07 टीमों का चयन किया गया जो कि 16 एवं 17 मार्च, 2020 को होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हैकथाॅन में गिट्स का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये 07 टीमें उत्तराखण्ड सरकार एच.आर.डी इसरों, कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सी.डी. के. ग्लोबल मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स स्पोर्ट्स.की सम्बन्धित समस्याओं का समाधान ढुंढेगी। इस प्रोग्राम में एम.बी.ए. निदेशक डाॅ. पी.के.जैन, वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित पूरा गीतांजली परिवार उपस्थित था।
