गिट्स में 36 घण्टे से चल रहे स्मार्ट इण्डिया हैकेथन-2019 का समापन

गिट्स में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं ए.आई.सी.टी.ई. नई दिल्ली के सयुंक्त तत्वाधान में 36 घण्टे से लगतार चल रहे स्मार्ट इण्डिया हैकेथन -2019 के फाइनल का समापन हो गया।

 | 

गिट्स में 36 घण्टे से चल रहे स्मार्ट इण्डिया हैकेथन-2019 का समापन

गिट्स में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं ए.आई.सी.टी.ई. नई दिल्ली के सयुंक्त तत्वाधान में 36 घण्टे से लगतार चल रहे स्मार्ट इण्डिया हैकेथन -2019 के फाइनल का समापन हो गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. विकास मिश्र ने बताया कि स्मार्ट इण्डिया हैकेथन -2019 के फाइनल में देश भर के तकनीकी संस्थान जैसे महर्षि मार्केण्डश्वर इन्जिनियरिंग कॉलेज अम्बाला, के.एस. इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी बैंग्लोर, ऐस. कॉलेज हैदराबाद, एन.आई.टी. जालंधर, आई.एस.एम. धनबाद, एफ.जी.एम. कॉलेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी मुम्बई, महाराजा अग्रसेन इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी दिल्ली जैसे प्रसिद्ध 22 तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों ने गिट्स के प्रांगण में सम्मिलित होकर अपने अपने कौशल का परिचय दिया।

इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड की चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर श्रीमती कविता सिंह ने शामिल होकर समारोह का मान बढ़ाया। इसके अतरिक्त प्रसिद्ध कंपनी आई.टी.सी. के सी.ई.ओ. रवि रवयावरम एवम आई. टी. कंपनी ए.जी.आर. मुम्बई के ऋषिकेश देशपांडे ने समापन समारोह में समलित होकर गिट्स ए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं ए.आई.टी.ई. का आभार जताया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमित सिंहल के अनुसार गिट्स में आने वाली 22 टीमों में से आई.टी.सी. की समस्या को समाधान करने वाली 4 टीम आई.एस.एम. धनबाद, कॉलेज ऑफ इन्जिनियरिंग पुणे, सिंहद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी एंड साइंस पुणे एवं सी वी रमन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग तथा ए.जी.आर. मुम्बई की समस्या को समाधान करने वाली 2 टीम पी.ई.एस.यूनिवर्सिटी बैंगलोर एवं सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मुंबई को एक एक लाख का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रो अंजलि धाबाई द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News