स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें

बरसात के मौसम में जहाँ लेकसिटी का मौसम सुहाना हो जाता है। वहीँ इस खूबसूरत शहर के घोर लापरवाह नगर निगम के शिथिल गति से चल रहे सीवरेज के कार्य और तथाकथित स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य के नाम पर शहर की खुदाई से आमजन कीचड और उनकी बदबू से परेशान हाल है और फिलहाल उसे इसी स्थिति में रहने के मजबूर होना पड़ेगा तब तक के जब तक हमारी सिटी, स्मार्ट सिटी न बन जाये हालाँकि यह बात और है की हाल ही देश भर में किये गए स्मार्ट सिटी क्रियान्वयन सर्वेक्षण में हमारा शहर काफी निचले पायदान पर पहुँच गया है।

 | 

आइये हम आपको इस स्मार्ट सिटी की कुछ स्मार्ट तस्वीरो से रूबरू करवाते है।

स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें

जैसा की इन तस्वीरों से स्पष्ट है की शहर के मुख्य मार्ग हो या पर्यटकों से गुलज़ार रहने वाले सहेलियों की बाड़ी हो या सुखाड़िया सर्किल का फ़ूड कोर्ट हो या यूआईटी दफ्तर से सहेलियों की बाड़ी की तरफ जाने वाला मार्ग जहाँ के पार्षद कोई ओर नहीं बल्कि स्वयं महापौर जी है। और तो और नगर निगम के कार्यालय के बाहर भी कमोबेश यही स्थिति है।

स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें

अभी कल ही की बात है गुजराती पर्यटकों की एक बस सहेलियों की बाड़ी के निकट कीचड में फँस गई थी जिनसे पर्यटकों की जान एक बार तो सकते में आ गई थी। ऐसे में पर्यटक नगरी में आने वाले पर्यटकों के मन में हमारे शहर की क्या छवि बनती होगी सोचा जा सकता है।

स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें

यह हालात तो तब है जबकि मानसून की अभी शुरुआत है। आगे की स्थिति का तो भगवान ही मालिक है। अभी कुछ दिनों पहले ही शहर के मुखिया जी ने जनता को अपने वोट कुएं में डालने को कह दिया था, लगता है नगर निगम वालो ने उनकी इस बात को सीरियसली ले लिया और पूरे शहर को ही कुआँ बावड़ी बनाने की तैयारी शुरू कर दी।

स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें स्मार्ट सिटी की स्मार्ट तस्वीरें

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News