मुस्कान बनी स्वच्छता की प्रेरणा
शहर के डीपीएस स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा मुस्कान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने की इच्छा जाहिर की। प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त

शहर के डीपीएस स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा मुस्कान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने की इच्छा जाहिर की। प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त निर्देश पर प्रशासन ने मुस्कान को इस मिशन में शामिल किया और उसकी इच्छा को देखते हुए स्वच्छता दूत के रूप में सम्मानित किया।
मुस्कान ने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान वहां की स्वच्छता एवं नियम पालन को देखकर उसने समाज की सोच में परिवर्तन लाने का बीड़ा उठाया है। वह सड़क पर कचरा फैंकने वालो एवं थूकने वालों को हाथों-हाथ टोकती है और स्वच्छता का संदेश देती है। मुस्कान के आग्रह पर उसके अभिभावकों ने 21 हजार रुपये के सहयोग से विशेष मग बनवाएं हैं जो प्रति सप्ताह स्वच्छता दूतों को वितरित किए जाएंगे।