मुस्कान को उदयपुर लाई पुलिस टीम
फर्जी पासपोर्ट मामले में वांछित चल रही मुस्कान शर्मा (असली नाम रजनी शर्मा) को आज सूरजपोल पुलिस टीम नोएडा से उदयपुर लेकर आई है। मुस्कान के साथ उसका नवजात शिशु भी था।
फर्जी पासपोर्ट मामले में वांछित चल रही मुस्कान शर्मा (असली नाम रजनी शर्मा) को आज सूरजपोल पुलिस टीम नोएडा से उदयपुर लेकर आई है। मुस्कान के साथ उसका नवजात शिशु भी था।
गोरतलब हैं कि नवम्बर माह में एक फर्जी पासपोर्ट के मामले में मुस्कान को सूरजपोल पुलिस तलाश रही थी, इस मामले में मुस्कान का साथ देने वाले नन्द गंगा संस्थान के भरत शर्मा को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, मुस्कान की खोज में पुलिस जब नोएडा पहुंची तो वह गर्भवती होने के कारण उसे पुलिस निगरानी में रखा गया था।
पुलिस ने मुस्कान के सामान्य होने के बाद आज उसे उसके दुधमुंहे बच्चे के साथ उदयपुर लाई, पुलिस ने मुस्कान को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमाण्ड माँगा हैं।
आशंका हैं कि पुलिस मुस्कान से पूछताछ कर फर्जी पासपोर्ट मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए तथ्य जुटाएगी।