धुम्रपान करने वाले को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
अब राजस्थान राज्य में धूम्रपान करने वालों लोगों को सरकारी नौकरी में मौका नहीं मिलेगा। सीधी भर्ती के दौरान नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी जॉइन करने से पहले धूम्रपान एवं गुटखा सेवन नहीं करने की वचनबद्धता देनी होगी, जिसके बाद अभ्यर्थी नौकरी को ज्वाइन कर पाएगा।

4 अक्टूबर को कार्मिक विभाग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, राज्य के सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को यह आदेश जारी किया है।प्रशासन की अनूठी और सोची समझी पहल से धुम्रपान करने वाले युवाओ की संख्या में कमी आएगी और एक नया उत्साह पैदा होगा। देश में इस तरह की अनूठी पहल शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य है।