SMP प्रोडक्शन के वीडियो सांग आठ फरवरी को रिलीज़ होगा

लेकसिटी के कलाकार एस मोईन खान ने अपने SMP प्रोडक्शन के बैनर तले मध्य प्रदेश के नीमच के उभरते कलाकार वरुण चौधरी को लेकर एक वीडियो सांग बस हूँ तेरा  बनाया है। इस वीडियो सांग को वह आगामी आठ फरवरी को रिलीज़ करेंगे।खान ने बताया की इस वीडियो सांग के निर्देशक ऋतिक सिंह है जबकि इस सांग को विशाल मेवाड़ा ने अपनी आवाज़ दी है।

 | 
SMP प्रोडक्शन के वीडियो सांग आठ फरवरी को रिलीज़ होगा

लेकसिटी के कलाकार एस मोईन खान ने अपने SMP प्रोडक्शन के बैनर तले मध्य प्रदेश के नीमच के उभरते कलाकार वरुण चौधरी को लेकर एक वीडियो सांग बस हूँ तेरा  बनाया है। इस वीडियो सांग को वह आगामी आठ फरवरी को रिलीज़ करेंगे।

उक्त वीडियो सांग के निर्माता एस मोईन खान है जो सालसा, हिपहॉप, वेस्टर्न कंटेम्पररी, सेमीक्लासिकल, ब्रेक डांस, बॉलीवुड डांस के ज़रिये मंचो पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। एस मोईन खान पूर्व में कई एल्बम 4 यार, खुमारियाँ, नखरे बना चुके है। एस मोईन खान के पिता बाबू खान राजस्थानी फिल्मो के डायरेक्टर है। वह अपने पिता के सानिध्य में अभिनय के हुनर भी सीख रहे है।

खान ने बताया की इस वीडियो सांग के निर्देशक ऋतिक सिंह है जबकि इस सांग को विशाल मेवाड़ा ने अपनी आवाज़ दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News