Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (HSRDC) में श्रीमती गार्गी कक्कड़ को भी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।
गुरूग्राम के बैंक कालोनी (न्यू कालोनी) निवासी श्रीमती गार्गी कक्कड़ ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और लोक निर्माण एवं भवन मंत्री श्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एचएसआरडीसी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मिली भूमिका को वे पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगे और निगम से जुड़े कार्यों में अपना सार्थक योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क और पुलों का मजबूत नेटवर्क आमजन के सुगम आवागमन के साथ-साथ विकास की गति के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें इस दायित्व के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रभावी सहयोग देने का अवसर मिलेगा।