वृद्ध महिला के साथ फिर चैन स्नेचिंग
शहर में इन दिनों चेन स्नेचिंग की घटनायें लागातार बढ रही हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। शहर में आज फिर एक वृद्धा के साथ चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है।
शहर में इन दिनों चेन स्नेचिंग की घटनायें लागातार बढ रही हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। शहर में आज फिर एक वृद्धा के साथ चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है।
अशोक नगर में यह घटना तब घटी जब एक वृद्ध महिला मन्दिर से दर्शन कर घर लौट रही थी, उसी दौरान पीछे की ओर से आए दो बाइकसवारों ने महिला के गले पर झपट्टा मारते हुये सोने की चेन छीन ले गये। घटना के बाद पुलिस ने नकाबन्दी भी करवाई, लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने बताया कि अशोक नगर निवासी चन्द्रा देवी पत्नी महावरी प्रसाद जैन आज सुबह मन्दिर से दर्शन कर लौट रही थी, उसी समय पीछे की ओर से आए दो बाइक सवार युवकों ने महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चैन खींचकर फरार हो गये। महिला ने भुपालपुरा थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।