सोभाग्य मुनि म.सा. तारक गुरू ग्रन्थालय पहुंचे

श्रमण संघीय महामंत्री सोभाग्य मुनि. म.सा.अपने ससंघ के साथ आज शाम शास्त्री सर्किल स्थित श्री तारक जैन गुरू ग्रन्थालय पुहंचे। जहाँ प्रदेश के ग्रामी

 | 
सोभाग्य मुनि म.सा. तारक गुरू ग्रन्थालय पहुंचे

श्रमण संघीय महामंत्री सोभाग्य मुनि. म.सा.अपने ससंघ के साथ आज शाम शास्त्री सर्किल स्थित श्री तारक जैन गुरू ग्रन्थालय पुहंचे। जहाँ प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गलाबचन्द कटारिया ने अगवानी की।

श्री वद्र्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र डांगी ने बताया कि सोभाग्य मुनि. म.सा., महाश्रमण प्रवर्तक मदन मुनि म.सा.,उप प्रवर्तक निर्मल मुनि म.सा.विकसित मुनि,कोमल मुनि, संयम मुनि, मुक्तानंदन मुनि एवं नवदीक्षित संभव मुनि म.सा.के तारक गुरू ग्रन्थालय पहुंचने पर गुलाबचन्द कटारिया, संध के मंत्री हिम्मत बड़ाला, गणेशलाल गोखरू, दिनेश चोर्डिया, दिनेश सेठिया,अनिल सिंयाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने सभी संतो की अगवानी की।

हिम्मत बड़ाला ने बताया कि सोमवार प्रात: 8.45 बजे सोभाग्य मुनि म.सा. अपने ससंघ सहित श्री तारक जैन गुरू ग्रन्थालय से कोर्ट चौराहा,देहलीगेट, धानमण्डी, हॉस्पीटल रोड़, मार्शल चौराहा, मुखर्जी चौेक होते हुए पंचायती नोहरे में पहुंचेंगे। जहंा राष्ट्रसंत प्रवर्तक गण्ेाशुमनि म.सा. के सानिध्य में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अनेक साध्वियों की भी उपस्थिति रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News