समाजसेवी व व्यवसायी माहेश्वरी का निधन

शहर के प्रख्यात व्यवसायी व समाजसेवी 67 वर्षीय ब्रहजमोहन माहेश्वरी का कल असामयिक निधन हो गया।

 | 

समाजसेवी व व्यवसायी माहेश्वरी का निधन

शहर के प्रख्यात व्यवसायी व समाजसेवी 67 वर्षीय ब्रहजमोहन माहेश्वरी का कल असामयिक निधन हो गया।

रामचन्द्र चम्पालाल धर्मशाला के ट्रस्टी, रामचन्द्र चम्पालाल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबन्ध निदेशक रहे माहेश्वरी पिछले कुछ वर्षों से पार्किन्सन बीमारी से पीडि़त थे। वे माहेश्वरी समाज, महेश सेवा समिति के संरक्षक रहे। उनकी अन्तिम ईच्छानुसार कल अलख नयन मंदिर में उनका नेत्रदान किया गया। समाज में उन्होनें दो एम्बुलैंस भी भेंट कर रखी थी। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र गिरीश, राकेश एवं निलेश सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News