सोसायटी ने किया सेवा सहयोगियों का सम्मान

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने कोटा में ऑल मुस्लिम इत्तेहाद द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 60 जोड़ों के निकाह के अवसर पर कोटा की सोसायटी के सदस्यों का सम्मान किया।

 | 

इस सामूहिक विवाह में सोसायटी के सदर डॉ खलील अगवानी,मुस्तफा रज़ा,समन्वयक शहजाद खान ने भाग लेकर कोटा की ऑल मुस्लिम इत्तेहाद सेासायटी के अध्यक्ष जाकिर हुसैन अन्सारी, डॉ. सिद्दीकी,मास्टर मोहम्मद यूसूफ,अब्दुल गफ्फार, शहजाउद्दीन ताल वाले का सम्मान किया। इस अवसर पर कोटा के शहर काजी ने भाग लेकर इस प्रकार के सामूहिक सम्मेलन में सर्व,धर्म को जोड़ने को समय की मांग बताते हुए कहा कि 29 जनवरी को उदयपुर में होने वाले सर्व, धर्म सामूहिक सम्मेलन में जोर-शोर से भाग लेना चाहिये।

सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि पूर्व में यह तिथि 7 जनवरी थी लेकिन जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे 29 जनवरी इसलिये किया गया कि इसमें अधिकाधिक समाज के लांग भाग ले सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News