निजी स्कूलों का सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कल
राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद्, जयपुर व निदेशक माध्यमिक और प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेश पर उदयपुर शहर के सभी निजी विद्यालयों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।
राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद्, जयपुर व निदेशक माध्यमिक और प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेश पर उदयपुर शहर के सभी निजी विद्यालयों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।
सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक विद्यालय को एक उनका कोड जारी किया जायेगा, जिसके माध्यम से वे अपने स्कूल का समस्त विवरण एंव निःशुल्क एंव अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत होने वाले 25 प्रतिशत निःशुल्क प्रवेश सम्बधी समस्त डाटा आनलाइन कर पाएँगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक के अनुसार समस्त स्कूलों के इस प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण शहर के गोर्वधनविलास स्थित सेंट अन्थोनी में 11 बजे से रखा गया है।