Solar Panel : अब आधे खर्च में लगाएं सोलर सिस्टम, 50% तक मिलेगी सब्सिडी
Udaipur Times, Solar Panel : बिजली का बिल कम करने के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है। इसके तहत घरेलू और अन्य बिजली उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने पर 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी।
घरों में 10 किलोवाट तक सोलर पर मिलेगी मदद
योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता 1 से 10 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। इसकी लागत पर अधिकतम 50 फीसदी तक सहायता मिलेगी। सब्सिडी की गणना MNRE की तय बेंचमार्क लागत के आधार पर की जाएगी।
सोसाइटी और संस्थानों को भी मिलेगा फायदा
हाउसिंग सोसाइटी, स्कूल-कॉलेज, दुकान, उद्योग और NGO समेत अन्य संस्थान भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इनके लिए 90 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी का प्रावधान है, साथ हीसोलर सिस्टम को बिजली ग्रिड से जोड़ा जाएगा और नेट मीटरिंग की सुविधा मिलेगी। जरूरत से ज्यादा बिजली बनने पर उसे ग्रिड में भेजा जा सकेगा, जिससे बिजली की खपत और बिल कम करने में मदद मिलेगी।
सब्सिडी के लिए जाने जरूरी शर्त
योजना का लाभ लेने के लिए बिजली विभाग का स्थायी कंज्यूमर अकाउंट (CA) नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा सब्सिडी के लिए भारत में बने सोलर पैनल और सेल का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।
