सोलर प्लांट बनेगा कमाई का जरिया, जानें कितनी होगी लागत और कितना होगा फायदा ?

 | 
सोलर प्लांट बनेगा कमाई का जरिया, जानें कितनी होगी लागत और कितना होगा फायदा ?

Udaipur Times, Solar Plant Business : अगर आप नौकरी की बजाय अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो सोलर प्लांट (Solar Plant)  का बिजनेस आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। बढ़ती बिजली की मांग और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी इस क्षेत्र को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे में सोलर प्लांट लगाकर आप अपनी जरूरत की बिजली तो बना ही सकते हैं, साथ ही अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

ऐसे शुरू करें सोलर प्लांट (Solar Plant) का बिजनेस

सोलर प्लांट (Solar Plant) लगाने से पहले इस क्षेत्र की पूरी जानकारी जुटाना जरूरी है। सबसे पहले आपको ऐसी जगह का चयन करना होगा, जहां पर्याप्त धूप आती हो। इसके लिए खुली जमीन या बड़ी छत सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

शुरुआत में आप 5 किलोवाट से लेकर 1 मेगावाट तक की क्षमता का सोलर प्लांट लगा सकते हैं। इसके बाद नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) या राज्य की संबंधित सोलर एजेंसी से आवश्यक मंजूरी लेनी होती है।

इसके अलावा नेट मीटरिंग की सुविधा भी जरूरी होती है। इसके जरिए सोलर प्लांट से बनने वाली अतिरिक्त बिजली सीधे बिजली ग्रिड में भेजी जाती है और उसके बदले निर्धारित दर के अनुसार भुगतान किया जाता है।

कितनी हो सकती है कमाई?

सोलर प्लांट (Solar Plant) से होने वाली आय उसकी क्षमता और बिजली उत्पादन पर निर्भर करती है। 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम प्रतिदिन औसतन 4 से 5 यूनिट बिजली पैदा करता है। एक महीने में यह करीब 120 से 150 यूनिट बिजली बनाता है। यदि बिजली 3 से 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बेची जाए, तो हर महीने लगभग 500 से 750 रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है।

वहीं 10 किलोवाट से लेकर 1 मेगावाट तक के कमर्शियल सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन के आधार पर हर महीने लाखों रुपये तक की कमाई संभव है।

सरकार से मिलती है मदद

केंद्र और राज्य सरकारें सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के तहत पात्र लोगों को सब्सिडी, आसान लोन और अन्य वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे सोलर प्लांट लगाने की लागत कम हो जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News