सैनिक के बेटे-बेटी ने लहराया सफलता का परचम, पहले बहन फिर भाई ने क्लियर किया NEET
Udaipur Times, Success Story : जो मेहनत करना जानते है वो एक दिन इतिहास रचते है, यह कहावत एकदम सत्य है। जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक अपना नाम रोशन जरूर करते है और आज हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रहे है सैनिक के बेटे-बेटियों की।
राजस्थान में कोटपूतली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे- धीरे ही सही शिक्षा व खेलों का स्तर समान रूप से आगे बढ़ रहा हैं। विशेष तौर पर ग्रामीण ईलाकों से आने वाले किसान परिवार के बेटे- बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
ऐसा ही कुछ कर दिखाया हैं जिला कोटपूतली- बहरोड़ की ग्राम पंचायत दांतिल की ढ़ाणी पुठाला निवासी पूर्व सैनिक मामराज गुर्जर की पुत्री नीशू व पुत्र मोहित ने, दोनों भाई- बहन नीट प्रवेश परीक्षाओं में अपना स्थान पक्का करने में सफल रहे हैं। नीशू ने विगत वर्ष 2025 में 720 में से 565 अंक प्राप्त कर ओबीसी वर्ग में 2774 वीं रैंक प्राप्त की थी।
नीशू वर्तमान में बीकानेर के राजकीय मेडीकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं उनके छोटे भाई मोहित ने इस वर्ष 720 में से 578 अंक प्राप्त कर ओबीसी वर्ग में 9002 वीं रैंक प्राप्त की हैं।
मामराज गुर्जर भारतीय सेना से सेवानिवृत होने के बाद राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में बतौर व्याख्याता अपनी सेवायें दे रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी धोली देवी गृहणी हैं।
दोनों भाई- बहनों की सफलता से परिवार व क्षेत्र में हर्ष का माहौल हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता के मार्गदर्शन व अनुशासन के साथ- साथ नियमित अध्ययन व लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत को दिया हैं।
उनका कहना हैं कि पिता ने एक सैनिक के रूप में देश की सेवा के बाद अब शिक्षक के रूप में नई पीढ़ी को दिशा दिखा रहे हैं। इसी प्रकार वे भी चिकित्सक के रूप में देश व समाज की सेवा करना चाहते हैं।
