साईकिल सफारी में सैनिकों ने 540 किमी का सफर तय किया
एकलिंगगढ़ मिलिट्री स्टेशन के जवान व अफसर अपने अभियान के दौरान सोमवार तक लगभग 540 किमी का सफर तय कर चुके है। उन्होंने इस दौरान जयसमन्द, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द, भीम व कुंभलगढ़ की यात्रा साईकिल से पूरी की।

ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि लगभग सभी क्षेत्रों में सेना के इन जवानों का भव्य स्वागत किया गया। जवानों ने 14 स्कूलों का भ्रमण भी किया व ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं‘‘ व ‘‘स्वच्छ भारत अभियान‘‘ पर कई जगहों पर व्याख्यान भी दिये। इसी दौरान सैनिक 250-300 भूतपूर्व सैनिकों से भी मिले एवं उनके अनुभव को भी साझा किये। सभी स्थानों पर प्रशासन व मीडिया ने भी सैनिकों के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया।
आमजनता ने भी सैनिकों की देशभक्ति व जज़्बे के प्रति जोश व जागरूकता देखी गई। सैनिकों का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों ने उनके हौंसले बुलन्द किये है।
जिस तरह भारतीय सैनिकों दुश्मनों से लोहा लेने के लिए मशहूर है उसी प्रकार उन्होंने इस साहसिक अभियान को भी पूरी निरूठा व लगन का परिचय देते हुए अब तक सफल बनाया है। साईकिल सफारी 26 मार्च को उदयपुर मिलिट्री स्टेशन पर अपने अभियान का समापन करेगी।