सोनल राज कोठारी को पीएच.डी.
सोनल राज कोठारी को ‘आदिवासियों के रीति-रिवाजों का सामाजिक-आर्थिक अध्ययन‘ पर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गयी।

सोनल राज कोठारी को ‘आदिवासियों के रीति-रिवाजों का सामाजिक-आर्थिक अध्ययन‘ पर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गयी।
सुश्री सोनल ने यह शोध कार्य आदिवासी मामलों के विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चन्द्र मेहता (व्याख्याता, टी.आर.आई) के निर्देशन में किया है। इस अध्ययन में आदिवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का विस्तृत अध्ययन करते हुए, इसके विशिष्ट प्रभाव को इंगित किया है।
इसके साथ ही इन्होंने इनके रीति-रिवाजों में हो रहे परिवर्तन एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य का भी अध्ययन किया है। शोधकार्य के अन्त में यह सुझाव है कि आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण प्रदान करते हुए, इनका विकास किया जावे।