शहर के विभिन्न रूटों पर शीघ्र दौड़ेगी और सिटी बसे
नगर निगम उदयपुर द्वारा शहर के विभिन्न रूटों के लिये नई खरिदी गई आठ सिटी बसे शहर की जनता की सुविधा हेतु शीघ्र ही शुरू होगी ।
नगर निगम उदयपुर द्वारा शहर के विभिन्न रूटों के लिये नई खरिदी गई आठ सिटी बसे शहर की जनता की सुविधा हेतु शीघ्र ही शुरू होगी ।
महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि जन सुविधार्थ हेतु शहर में निगम द्वारा आज सिटी बसो के संचालन हेतु प्राप्त निविदाओं की फाइनेसियल बिट खोली गई । जिसमें एम.एम.एन्टरप्राईजेज द्वारा सर्वाधिक 10.00 लाख रू0 प्रतिवर्ष निगम को देने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ । जिस पर प्रतिवर्ष प्राप्त दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर संचालनकर्ता निगम को देगा ।
संचालनकर्ता द्वारा शीघ्र ही परफोरमेन्स गारन्टी निगम को जमा करायेगा । जिसके बाद कार्यादेश जारी किये जायेगें ।