नोटा के प्रचार के लिए रैली की अनुमति मांगी

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2019 में जहां राजनैतिक पार्टिया, उम्मीदवार और उनके समर्थक सब कुछ दांव पर लगाकर, साम दाम दंड भेद सारी कलाबाज़ी अपनाकर, कुछ ने तो नैतिकता को भी ताक में रख डाला है। येन केन प्रकारेण अपने पक्ष में मतदान करवाने की जुगत में लगे हुए है। वहीँ मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक युवक ने नोटा के लिए प्रशासन से प्रचार रैली की अनुमति मांगी है।

 | 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के निवासी कपिल स्वामी ने सागर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है की वह सागर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रो में नोटा का प्रचार प्रसार कर चाहता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कपिल स्वामी के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने नोटा का विकल्प ईवीएम में दिया गया है लेकिन लोगो में नोटा को लेकर नकारात्मक सोच भरी हुई है। लोग सोचते है की नोटा का बटन दबाने से उनका वोट बेकार हो जायेगा। कपिल चाहते है की लोग नोटा को समझे इसलिए लोकसभा क्षेत्र में नोटा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए रैली की परमिशन चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News