डीपीएस उदयपुर के सौम्य सिंह ऑल इंडिया लाॅ एन्ट्रेन्स टेस्ट में प्रथम

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12 वीं के छात्र सौम्यसिंह ने नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आयोजित ‘ऑल इण्डिया लाॅ एंट्रेंस टैस्ट’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सौम्यसिंह की इस उपलब्धि ने स्कूल के साथ साथ अपना स्वयं का नाम भी रोशन किया है।

 | 

डीपीएस उदयपुर के सौम्य सिंह ऑल इंडिया लाॅ एन्ट्रेन्स टेस्ट में प्रथम

उदयपुर, 30 मई 2019, दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12 वीं के छात्र सौम्यसिंह ने नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आयोजित ‘ऑल इण्डिया लाॅ एंट्रेंस टैस्ट’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सौम्यसिंह की इस उपलब्धि ने स्कूल के साथ साथ अपना स्वयं का नाम भी रोशन किया है।

सौम्य सिंह ने सत्र 2018-19 में 12वीं क्लास में 95.2% अंक प्राप्त किए और साथ ही स्लेट परीक्षा में भी ऑल इण्डिया में प्रथम रैंक प्राप्त की। सौम्य सिंह विद्यालय का होनहार विद्यार्थी है। ये बचपन से ही प्रत्येक कक्षा में अव्वल आते रहे हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

 

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो. वाइस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया ने ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News