साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर जाॅन्टी राॅड्स ने सपरिवार देखा शिल्पग्राम उत्सव
एक जमाने में साउथ अफ्रीकन क्रिकेट टीम के जांबाज़ फील्डर रहे जाॅन्टी राॅड्स सोमवार को सपरिवार शिल्पग्राम आये और उत्सव के हाट बाजार में शिल्प व कलात्मक वस्तुओं को रूचिपूर्वक देखा।

एक जमाने में साउथ अफ्रीकन क्रिकेट टीम के जांबाज़ फील्डर रहे जाॅन्टी राॅड्स सोमवार को सपरिवार शिल्पग्राम आये और उत्सव के हाट बाजार में शिल्प व कलात्मक वस्तुओं को रूचिपूर्वक देखा।
जाॅन्टी राॅड्स सोमवार दोपहर को सपरिवार शिल्पग्राम आये तथा हाट बाजार में घूम कर शिल्प कलाओं का जायजा लेने के साथ-साथ खरीददारी की। राॅड्स के बच्चों ने जहां खिलौने खरीदे वहीं उन्होंने परिवार के साथ तिल की जगल, लखनवी मक्खन, चाय का स्वाद चखा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
हाट बाजार में सोमवार को कलात्मक वस्तुओं की खरीददारी का सिलसिला चल पड़ा तथा लोगों ने विभिन्न शिल्प क्षेत्रों में खरीददारी के साथ मेले का भरपूर मजा लिया व लोक कलाकारों, बहुरूपिया कलाकारों, पारंपरिक बैण्ड वादकों के साथ हंसी ठिठोली की।
