एसपी शर्मा ने ईमानदार हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल को दिया प्रोत्साहन

ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल मालिक का पता करते हुए उसे लौटाया

 | 
SP Vikas Sharma

उदयपुर 15 फरवरी 2023 । जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में यातायात शाखा के ईमानदार हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से प्रभावित होकर प्रशस्ति देकर प्रोत्साहित किया।

यातायात पुलिस उपाधीक्षक कुशाल सिंह चोरडि़या ने जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा को बताया कि गत दिनों यातायात शाखा में नियुक्त हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल को फतहसागर झील किनारे यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक मोबाइल मिला जिसे उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल मालिक का पता करते हुए उसे लौटाया। 

जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने यातायात शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल की इस कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News