Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश को SP ने सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उन पर एक पुराने आपराधिक मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं करने और काम में लापरवाही बरतने का आरोप है।
मिली जानकारी एक अनुसार इस मामले में हाईकोर्ट ने कई बार पुलिस से जवाब मांगा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक करनाल को पेश होने के लिए बुलाया है। इसके बाद लापरवाही को देखते हुए SP ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की। Haryana News
जानकारी के मुताबिक रोहताश काफी लंबे समय ये CIA की यूनिट एंटी ऑटो थेफ्ट स्कवाड के इंचार्ज रहे हैं, वहां के बाद इनकी पोस्टिंग अब SHO के सिटी के रूप में करीब 20 दिन पहले हुई थी।
लूट और हथियारों से जुड़ा मामला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला करनाल के सिटी थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 679 से जुड़ा है। यह मुकदमा 11 दिसंबर 2001 को दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 393, 397 और 394 के अलावा शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25, 54 और 59 लगाई गई थीं। मुकदमे में वजीरा और कर्मवीर आरोपी थे। कोर्ट ने दोनों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। Haryana News
जवाब देने में रही कमी
मिली जानकारी एक अनुसार इस मामले के संबंध में हाईकोर्ट की ओर से पुलिस से कई बार जवाब मांगा गया। हाईकोर्ट पुलिस की ओर से दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई। इसके चलते 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक करनाल को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मामला पुराने आपराधिक मुकदमे में पुलिस की कार्रवाई और हाईकोर्ट के सवालों का संतोषजनक जवाब देने में हुई चूक से जुड़ा है। Haryana News
SP ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक मामले में बरती गई लापरवाही और हाईकोर्ट में संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल करण गोयल ने इंस्पेक्टर रोहताश को निलंबित कर दिया। रोहतास करनाल के सिटी थाने में SHO के पद पर तैनात थे। Haryana News
मिली जानकारी एक अनुसार पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को पुराने मामले में जिम्मेदारी निभाने में हुई चूक से जोड़कर देखा जा रहा है। SP करन गोयल ने बताया कि SHO पर कार्रवाई की गई है।