हरियाणा में भ्रष्ट कर्मचारियों पर SP की बड़ी कार्रवाई, CIA प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 | 
हरियाणा में भ्रष्ट कर्मचारियों पर SP की बड़ी कार्रवाई, CIA प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस जिला डबवाली में नशा तस्करों से कथित संबंध, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के मामलों में ऑडियो और CCTV फुटेज सामने आने के बाद बड़ी सख्त कार्रवाई की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, CIA डबवाली और CIA कालांवाली के प्रभारियों सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, जबकि एक पुलिसकर्मी जेल में बंद है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, डबवाली पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने की जिम्मेदारी के बीच कुछ पुलिसकर्मियों पर नशा तस्करों से संबंध रखने के आरोप लगे। पहले इन अधिकारियों और कर्मचारियों का अन्य जिलों में तबादला किया गया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई हुई। Haryana News

खबरों के अनुसार, डबवाली की SP जसलीन कौर ने सस्पेंड करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही सस्पेंड करने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

CIA प्रभारी सस्पेंड

मिली जानकारी के अनुसार, पहला बड़ा मामला तत्कालीन CIA डबवाली प्रभारी SI राजपाल से जुड़ा है। उन पर नशा तस्करों से संबंध रखने के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। DSP कालांवाली ने आरोप पत्र जारी किया और उनका तबादला जींद कर दिया गया। इस मामले की आगे की जांच जींद पुलिस को सौंपी गई है। Haryana News

अन्य मामलों में कार्रवाई

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरा मामला गांव जोगेवाला में एक मेडिकल संचालक से जबरन वसूली का है। आरोप है कि 5 मई को सिटी डबवाली में तैनात सुरक्षा अभिकर्ता (SA) इंद्रपाल ने होमगार्ड वीरपाल के साथ मिलकर 2 हजार रुपए की जबरन वसूली की। पुलिस ने इसे भ्रष्टाचार का मामला मानते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। DSP ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। Haryana News

खबरों के अनुसार, तीसरे मामले में IG हिसार ने CIA कालांवाली प्रभारी SI सुरेश, AVT स्टाफ डबवाली में तैनात हवलदार रमेश, ASI राजेंद्र मूंढ और CIA डबवाली में तैनात ASI बलवान को सस्पेंड किया है। ASI मदन लाल को लाइन हाजिर किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News