'पेड न्यूज' पर रहेगी प्रशासन की विशेष नजर
विधानसभा आम चुनाव के दौरान पेड न्यूज, विज्ञापनों के प्रमाणिकरण के जिला स्तर पर जिला निर्व
विधानसभा आम चुनाव के दौरान पेड न्यूज, विज्ञापनों के प्रमाणिकरण के जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में ‘मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति’ (एमसीएमसी) गठित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समिति प्रेस काउंसिल ऑफ इण्डिया के अनुसार कोई भी समाचार या विश्लेषण (प्रिन्ट या इलेक्ट्रोनिक मीडिया) में छपा हुआ हो या प्रसारित हुआ हो, और जो धन या वस्तु लेकर प्रकाशित किया गया हो उसे पेड न्यूज की श्रेणी में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि गठित समिति में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रट(नगर) मो.यासीन पठान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वरलाल मीणा, वरिष्ठ पत्रकार शांतिलाल सिरोया एवं जनसम्पर्क कार्यालय के कार्यवाहक सहायक निदेशक टी.आर. कण्डारा को सदस्य के रुप में नियुक्त किया गया है।
