निःशक्तजन के निःशुल्क ऑपरेशन का विशेष शिविर
अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा गुरूवार को बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के पूर्व पोलियोग्रस्त बच्चों व किशोर-किशोरियों के लिए विशेष ऑपरेशन शिविर लगाया गया तथा शहर के निर्धन एवं निःशक्तजन को कम्बल, स्वेटर आदि वितरित किए गए।

संस्थान निदेशक श्रीमती वन्दना अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन के लिए निर्धारित प्रतीक्षा सूची से इन निःशक्तजनों के प्राथमिकता के आधार पर ऑपरेशन आरम्भ हुए। ऑपरेशन डॉ. ए.एस. चुण्डावत की टीम कर रही है। इस अवसर पर संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ ने सूक्ष्म पुस्तिका निर्माण कलाकार चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा विश्व विकलांग दिवस पर निर्मित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
संस्थान अध्यक्ष श्री प्रशान्त अग्रवाल के सानिध्य में उन निःशक्त बच्चों के नाम केक भी काटा गया। जिनकी आज जन्म तिथि थी। उल्लेखनीय है कि विश्व विकलांग दिवस की पूर्व संध्या पर भी संस्थान की ओर से निःशक्तजन को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र तथा सिलाई मशीनों का निःशुल्क वितरण किया गया था।