मीडियाकर्मियों की सुनवाई हेतु विशेष अभियान
केन्द्र सरकार द्वारा गठित मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें को लागू करवाने तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश की अनुपालना में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना व दिशा निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार एवं समाचार पत्र के कर्मचारियों की सुनवाई के लिए एक माह का विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलाया जायेगा।

संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त पतंजलि भू ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं अन्य समाचार पत्र कर्मचारी ;सेवा की शर्तद्ध और प्रकीर्ण उपबन्ध अधिनियम 1955 के तहत गठित मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों का लाभ मीडियाकर्मियों को मिलने या न मिल पाने के आंकलन के लिए यह सुनवाई निर्धारित की गई है। सुनवाई प्रत्येक कार्य दिवस को अपराह्न तीन से चार बजे तक की जायेगी।