अखिलेश जोशी को विशिष्ट सम्मान
इण्डियन माइनिंग इंजीनियरिंग जर्नल (आई.एम.ई.जे.) ने 'स्वच्छ खनन तकनीक' के क्षेत्र में उल्लेखनीय तथा अति विशिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी को प्रतिष्ठित 'लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड' से सम्मानित किया है। यह सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इण्डियन माइनिंग इंजीनियरिंग जर्नल (आई.एम.ई.जे.) ने ‘स्वच्छ खनन तकनीक’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय तथा अति विशिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी को प्रतिष्ठित ‘लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
जोशी गत 35 वर्षों से खनन उद्योग क्षेत्र से जुडे हुए हैं तथा इनके नेतृत्व में हिन्दुस्तान जिंक की सभी खदानों ने जैसे रामपुरा-आगुचा, जावर खान, राजपुरा दरीबा खान तथा सिन्देसर खुर्द खदानों ने उल्लेखनीय विस्तार किया है।
अखिलेश जोशी ने अक्टूबर 2008 में मुख्य प्रचालन अधिकारी का कार्यभार संभाला तथा जनवरी 2012 में जोशी हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर आसीन हुए।
खनन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा तथा उल्लेखनीय कार्य के लिए अखिलेश जोशी को सन् 2008 में भी प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। सन् 2012 में भारत सरकार के तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने भी अखिलेश जोशी को उनके खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया था।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal