जागरूकता अभियान का विशेष मोबाईल आईईसी वाहन पहुंचा उदयपुर

 | 

सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

उदयपुर, 23 जून 2020। कोरोना से बचाव हेतु विशेष जागरूकता अभियान के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जयपुर में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के अनेक जिलों में भेजा गया। मंगलवार को यह वाहन उदयपुर पहुंचा जिसे

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण के लिए रवाना किया।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र और सभी खण्डो में कोरोना के बारे में जन-जागरूकता के लिये यह वाहन 23 जून से 22 जुलाई तक प्रचार-प्रसार करेगा। इस दौरान लोगो को एलईडी स्क्रीन पर जागरूकता फिल्में दिखाई जाएगी एवं पम्पलेट तथा अन्य आईईसी सामग्री के माध्यम से जनता को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रागिनी अग्रवाल, डीपीएम डॉ. जी.एस.राव आदि उपस्थित थें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News