विशेष पासपोर्ट मेला 4 को, ऑनलाइन अपाइंटमेंट 26 को एक बजे
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर से संबंध पासपोर्ट सेवा लघु केन्द्र उदयपुर में अपाइंटमेंट की लम्बी प्रतीक्षा को देखते हुए शनिवार 4 नवंबर को विशेष पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से लिए जा सकेंगे।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी एस. आर. मीना ने बताया कि मेले में 350 अपाइंटमेंट का प्रावधान रखा गया है। इस मेले में केवल उन्हीं आवेदकों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जो नए पासपोर्ट अथवा पासपोर्ट नवीनीकरण हेतु आवेदन कर रहे है। तत्काल व पीसीसी के आवेदन मेले में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही जिन आवेदकों के आवेदन पासपोर्ट सेवा केन्द्र में लंबित है उनके आवेदन भी इस मेले में निस्तारित नहीं किए जाएंगे।
फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही
उन्होंने बताया कि आवेदकों को मेले के दिन का अपाइंटमेंट लेने के लिए फीस का ऑनलाइन भुगतान कर पीएसएलके उदयपुर 04 नवंबर 2017 का चयन करना होगा